खुशी मेरे घर ऐसे आना चारो ओर खुशियां फैलाना
खुशियाँ ही खुशियाँ हो मेरे आस पास कुछ ऐसा कर जाना
जब आना तुम अपने साथ खुशियों का ख़जाना लाना
ऐ खुशी मेरे घर ऐसे आना
जैसे खुशियों का सागर हो
ऐसे आना जैसे खुशियों की बारिश हो
हर तरफ तुम्हरी ही खुशबू हो
अपने आने की अनुभूति ऐसे कराना
खूशबू का झोका का एहसास कराना
ख़ुशी तुम्हारी चाहत है
तुम्हारी ही आरजु है
बन जाओ मेरे घर की शोभा
ये ही मेरे गुजारिश है

+of+%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%81.7.jpg)
